हम आपकी राय जानना चाहते हैं! अपनी राय साझा करने के लिए हमारा छोटा-सा सर्वे पूरा करें (जल्द उपलब्ध होगा)। आने वाले कुछ महीनों में शहर प्रशासन विभिन्न व्यवसायों से सुझाव जुटाएगा और इस साल के अंत में संशोधित प्रस्ताव को कार्रवाई के लिए सिटी काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करने की योजना है।
Bellevue शहर में संचालित सभी व्यवसायों पर सकल आय कर लागू होता है। इसके अलावा, शहर में स्थित व्यवसायों पर स्क्वेयर फुटेज टैक्स भी लागू होता है। वर्तमान स्क्वेयर फुटेज टैक्स की गणना के लिए व्यवसायों को अपने परिसर के क्षेत्रफल को कई श्रेणियों में वर्गीकृत करना पड़ता है, ताकि कटौती और कर छूट के लिए पात्र क्षेत्र का निर्धारण किया जा सके। कर छूट का निर्धारण सकल आय के एक जटिल फ़ॉर्मूले के आधार पर किया जाता है। ये गणनाएं व्यवसायों के लिए समय लेने वाली, मुश्किल और भ्रम पैदा करने वाली रही हैं। इसके कारण व्यवसायों को सकल आय कर और स्क्वेयर फुटेज टैक्स, दोनों का भुगतान करना पड़ सकता है।
शहर प्रशासन स्क्वेयर फुटेज टैक्स के अंतर्गत आने वाले व्यवसायों के लिए कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल बना रहा है, ताकि; 1)कर की गणना करना आसान हो जाए; 2) व्यवसायों को सकल आय कर या स्क्वेयर फुटेज टैक्स में से केवल एक का भुगतान करना पड़े, दोनों का नहीं। इस प्रस्ताव में निम्नलिखित बदलाव शामिल हैं:
- वार्षिक सकल आय कर छूट की सीमा 215,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 500,000 अमेरिकी डॉलर करना।
- वार्षिक स्क्वेयर फुटेज टैक्स की सीमा 250 वर्ग फुट से बढ़ाकर 2,500 वर्ग फुट करना।
- वर्तमान में आवश्यक एकाधिक क्षेत्र वर्गीकरण की व्यवस्था समाप्त करना।
- कर की दर 1.25 अमेरिकी डॉलर से घटाकर 1.00 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट प्रति वर्ष, या 0.25 अमेरिकी डॉलर प्रति तिमाही करना।
- सकल आय कर के रूप में चुकाए गए प्रत्येक 1 अमेरिकी डॉलर के बदले स्क्वेयर फुटेज टैक्स में समान राशि की कर-छूट (क्रेडिट) देकर छूट की प्रक्रिया को सरल बनाना।
प्रस्तावित पद्धति के अनुसार देय वार्षिक बिज़नेस एंड ऑक्युपेशन (B&O) टैक्स की गणना करने के लिए इस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें।